Rajasthan: CM गहलोत ने चुनाव जीतने के बताए ये 5 नुस्खे
Rajasthan: राजस्थान में इस बार चुनावी साल है और पार्टियां इलेक्शन मोड में आ चुकी हैं। हर कोई चुनाव जीतना चाहता है और जीत के अपने-अपने नुस्खे भी होते हैं। सीएम अशोक गहलोत ने भी यूथ कांग्रेस की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में चुनाव और उसमें जीत की बात की। सीएम ने साफ कहा कि चुनाव तभी जीत सकते हैं जब जिताऊ चेहरों को टिकिट दिये जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मैसेज देते हुए कह दिया कि आलाकमान का फ़ैसला सभी को मानना चाहिए, भले ही उसके लिए दिल पर पत्थर रखना पड़े। सीएम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में लोग पैसा खर्च करते हैं और खर्च करने के लिए तैयार भी रहते हैं। लेकिन पैसा ही सब कुछ नहीं होता। सीएम गहलोत ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए लोगों के दिल भी जीतने होते हैं।
बताए चुनाव जीतने के नुस्खों
अपने भाषण में सीएम गहलोत ने चुनाव जीतने के कुछ नुस्खों पर भी बात की।
उन्होंने दो महीने पहले ही टिकट का ज़िक्र किया।
प्रत्याशी मजबूत है पार्टी उसे इशारा कर दे।
युवाओं से भी अपनी दावेदारी पहले ही जताने का आह्वान किया।
चुनाव जीतने के लिए सिर्फ पैसा नहीं काम आता, बल्कि दिल जीतकर चुनाव जीते जाते हैं।

सीएम गहलोत ने कहा कि वे बेहत संतुष्ट पॉलिटीशियन हैं। पार्टी वर्कर को मैसेज देते हुए सीएम ने कहा कि आप भी इस जगह तक पहुंचो, इसके लिए युवाओं को मेहनत और सक्रियता दिखानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications