'जब मैं सिर्फ 34 साल का था तब…' सीएम गहलोत ने शेयर किया राजीव गांधी के साथ का अनुभव
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। वे राजीव के समय से ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। सीएम गहलोत ने कांग्रेस में अपने पुराने अनुभव को साझा किया है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके बेटे राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं को उनको अपने तरीके से याद किया। कई नेताओं ने उनसे जुड़े संस्मरण याद किए। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि वो बहुत दूरदर्शी व्यक्ति थे।
अशोक गहलोत ने कहा, 'मुझे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ काम करने का अवसर मिला। जब मैं सिर्फ 34 साल का था, तब उन्होंने मुझे प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनाया। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और उन्होंने देश के विकास के लिए कई कदम उठाए।"

इससे पहले उनके बेटे राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'पापा आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।' इसके अलावा राहुल ने खुद पेंगोंग झील पर राजीव गांधी की एक बड़ी तस्वीर लगाकर उस पर पुष्प अर्पित किए। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications