पंजाब: जालंधर में 20 जून को योगशाला, सीएम मान होंगे शामिल, रूट प्लान किया जारी

इंटरनेशनल योगा डे पर पंजाब सरकार जालंधर के PAP मैदान में योगशाला का आयोजन करने जा रही है। इस योगशाला में CM भगवंत मान समेत मंत्री और नेता शामिल होंगे। प्रोग्राम से पहले ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के डायवर्जन का रूट प्लान जारी कर लिया है।
सुबह 6 से 9 बजे तक ट्रैफिक प्रबंधकों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है। लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन 01812227296 नंबर जारी किया है। भगवंत मान ने करीब 2 महीने पहले समूचे पंजाब में योगशाला शुरू करने की बात कही थी।
उन्होंने इस मुहिम की शुरुआत 'CM दी योगशाला' नाम से करने बारे कहा था। उन्होंने कहा था कि सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर घर-घर योग शिक्षा पहुंचा कर लोगों को स्वस्थ बनाएंगे।
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
1. कोट रामदास/लद्धेवाली/बेअंत नगर साइड से जालंधर शहर आने वाला ट्रैफिक PAP पुल के जरिए शहर में दाखिल होगा।
2. BSF चौक से गुरु नानकपुरा/कोट रामदास/लद्देवाली/बेअंत नगर साइड से जाने वाला ट्रैफिक PAP/रामा मंडी पुल के जरिए शहर से बाहर जाएगा।
3. BSF चौक से लाडोवाली रोड को जाना वाले बस स्टैंड पुल के जरिए जाएंगे।
इन स्थानों पर बनेगी पार्किंग
1. BSF चौक से लाडोवाली रोड तक दोनों तरफ (आयूष और नर्सिंग स्टाफ सिर्फ नीला रंग)।
2. गुरु नानक पुरा रोड से चाली क्वाटर स्टेशन साइड (वालंटियरों के लिए जामुनी रंग)।
3. गुरु नानक पुरा रोड से चाली क्वाटर स्टेशन साइड अंदर की तरफ (जनरल पार्किंग टू-व्हीलर फलरोशैट ग्रीन रंग)।
4. कृष्णा फैक्ट्री साइटों से कट चाली क्वाटर स्टेशन साइड बाएं तरफ (स्टाफ के लिए गोल्डन रंग)।
5. कट चाली क्वाटर से फाटक गुरु नानक पुरा बाएं तरफ (स्कूली बसें रंग हरा)।
6. गुरु नानक पुरा फाटक से गेट बैक साइड PAP मैदान (कालेज बसों के लिए रंग संतरी)।
7. गेट बैक साइड PAP मैदान से कृष्णा फैक्ट्री लाइटों (जनरल पार्किंग फ्लरोशैट हरा रंग)।












Click it and Unblock the Notifications