पंजाब: स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों का जखीरा बरामद, भगवंत मान सरकार की सख्ती
स्वतंत्रता दिवस से पहले लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा हथियारों को जब्त किया है। मिली खबर के अनुसार पुलिस ने 22 हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पिछले दिनों पुनीत बैंस और जिंदी मॉड्यूल से 9 हथियार बरामद किए गए थे जिसमें आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुणाल शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए 2 हथियार बरामद किए हैं।

इस मॉड्यूल के पास से 11 हथियार बरामद हुए। इसके अलावा ए.जी.टी.एफ. द्वारा पकड़े गए गुरवीर गुरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह मध्य प्रदेश से हथियार लाता था। इसी के चलते सी.आई.ए. टीम ने कुल 8 हथियार बरामद किए थे और 3 हथियार बाद में बरामद किए गए। इस तरह लुधियाना पुलिस ने कुल 22 हथियार बरामद किए हैं।
उन्होंने कहा कि इन पकड़े गए हथियारों का इस्तेमाल अपराधियों द्वारा जिले में अपराध के लिए किया जाना था जिसे पुलिस ने विफल कर दिया है। पंजाब में दूसरे राज्यों से हथियार आ रहे है और पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन आ रहे है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया तो सब को पकड़कर जेलों में बंद कर दिया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications