पंजाब: अमृतसर में एनआरआई मिलनी समारोह, सरकार के साथ सीधे होगी वार्ता
पंजाब के अमृतसर में एनआरआई पंजाबी लोग मान सरकार के साथ सीधे अपनी समस्याएं व मुद्दों को रख सकेंगे।

अमृतसर: पंजाब में एनआरआई. पंजाबियों के लिए मिलनी समारोह का आयोजन किया गया है, जोकि पंजाब के अमृतसर में कल होने जा रहा है। इस दौरान एनआरआई. पंजाबी लोग मान सरकार के साथ सीधे अपनी समस्याएं व मुद्दों को रख सकेंगे।
बता दें कि पंजाब सरकार आप्रवासी लोगों की समस्याओं के हल के लिए वचनबद्ध है और उनकी समस्याओं व मुद्दों को ध्यान में रखते हुए ही कल अमृतसर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी।
धालीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन आदि जिलों से संबंधित आप्रवासी पंजाबियों की समस्याओं को सुना जाएगा व उनका हल निकाला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications