पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर बोले- धोखे से वाहनों की रजिस्ट्रेशन करवाने वालों पर करेंगे कार्रवाई

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने धोखाधड़ी से वाहनों की रजिस्ट्रेशन करने वाले वाहनों को ब्लैकलिस्टेड करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार के पास पहुंची शिकायत में अब तक 5706 वाहनों की पहचान की जा चुकी है, जिनके संबंध में पंजाब सरकार द्वारा उक्त एक्शन लिया गया है। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Punjab Transport Minister Laljit Bhullar said – will take action against those who fraudulently register vehicles

मंत्री ने कहा कि नियमों की उल्लंघना कर व धोखे से रजिस्टर्ड किए गए 5706 वाहन और अन्य वाहनों, जिनके टैक्स और दस्तावेज़ मुकम्मल नहीं थे, को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और उनसे सम्बन्धित सभी सेवाओं को बंद कर दिया गया है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विभाग ने धोखाधड़ी कर रजिस्टर्ड किए गए बी.एस-4 और अन्य वाहनों की सूची वैबसाईट पर अपलोड कर दी है। अब तक 5706 वाहन की पहचान कर ली गई है और अन्य वाहनों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+