पंजाब: मंत्री चीमा ने सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- पहले साल में ही AAP ने ज्यादातर वादे पूरे किए

पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा ने सिद्धू पर साधा निशाना। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पहले साल में ही AAP ने ज्यादातर वादे पूरे किए है।

punjab government

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने लोगों से किए वायदे पूरे नहीं किए। कांग्रेस को साढ़े चार साल बाद अपना मुख्यमंत्री बदलना पड़ा। नवजोत सिद्दू अभी-अभी एक साल जेल काटकर वापिस आए है, जिन्होंने कानून तोड़ा है। पूर्व सरकार के दौरान यह लोग माफिया की अगुवाई कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उस समय आम आदमी पार्टी ने विपक्ष की सार्थक भूमिका निभाई। कांग्रेस के दौरान 128 मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई, जिसमें पूर्व विधायक का नाम समने आया। नवजोत सिद्दू आज इन्हीं विधायक से मुलाकात कर रहे है।

मौजूदा सरकार ने 28 हजार से उपर नौकरी दी। 300 यूनिट प्रति माह फ्री बिजली का वायदा किया था जो पूरा किया। कांग्रेस के लोगों को ये इसलिए पता नहीं लगता कि उनके घरों में कई एसी चलते है। आज पंजाब के 90 प्रतिशत लोगो का बिजली का जीरो बिल आ रहा है। पूर्व सरकार के समय से पीएसपीसीएल का 9300 करोड़ रुपए बकाया खड़ा था। इस साल बिजली कि सब्सिडी का 20 हजार करोड़ बनता था। हमारी सरकार ने टाइम पर यह सब्सिडी जारी की है। जबकि 9300 करोड़ में से भी पहली और दूसरी किस्त जा चुकी है।

आम आदमी पार्टी की सरकार में आबकारी नीति से 41 फीसदी से ऊपर की वृद्धि हुई। 500 आम आदमी क्लिनिक खोले गए। टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा। उन्होंने कहा कि पहले साल में ही आप सरकार ने ज्यादातर वायदे पूरे किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+