'स्कूल ऑफ ऐमिनेंस' के लोगो के लिए 10 नवंबर तक अपने डिजाइन भेज सकते हैं छात्र

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में पहले पड़ाव के अधीन स्थापित किए जा रहे 'स्कूल ऑफ ऐमिनेंस' के लोगो के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी 10 नवंबर तक अपने डिजाइन भेज सकते हैं। यह जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई।

punjab government

उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों के प्रमुखों को पत्र के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि 11वीं और 12वीं कक्षा में फ़ाईन आर्ट्स, ड्रॉइंग और पेंटिंग का विषय पढऩे वाले बच्चे प्रभावशाली और अर्थपूर्ण लोगों का डिज़ाइन तैयार करके जि़ला दफ़्तर के द्वारा 10 नवंबर तक मुख्य कार्यालय में भेजें। इसलिए पाँच मुख्य बिंदु भी जारी किए गए हैं, जिसमें स्कूलों में बढिय़ा बुनियादी सुविधाएं, डिजिटल शिक्षा के लिए मल्टीमीडिया और अन्य ई-स्रोतों का प्रयोग, बढिय़ा सुसज्जित पुस्तकालय और प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और सह-अकादमिक क्रियाओं के लिए सुविधाओं का जि़क्र या प्रस्तुति हो।

बैंस ने कहा कि राज्य स्तर पर पहले तीन स्थान पर रहने वाले स्कूल ऑफ ऐमिनेंस के डिज़ाइनों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पहला पुरस्कार 5100 रुपए, दूसरा पुरस्कार 3100 रुपए और तीसरा पुरस्कार 2100 रुपए निर्धारित किया गया है। इस संबंधी विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय ज्यूरी अंतिम फ़ैसला लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+