पंजाब: मंत्री डॉ. इन्दरबीर निज्जर बोले- सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकार करेगी इतना खर्च

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा प्रदान करना है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड के आधुनिक उपकरणों और विकास कार्यों पर लगभग 9.02 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे।

Punjab: Minister Dr. Inderbir singh Nijjar says- Our Government will spend 9.02 cr for security and basic facilities

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि नगर निगम लुधियाना द्वारा अग्निशमन और बचाव कार्यों के लिए 50 मीटर से अधिक ऊँचाई वाला हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मुहैया करवाने के लिए करीब 8.57 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। इसके अलावा नगर निगम लुधियाना द्वारा सीवरेज निरीक्षण कैमरे और रूट चेन कटर की खरीद समेत जेसीबी मशीनों की मरम्मत और अन्य कार्यों पर करीब 45.26 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे।

डॉ. निज्जर ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए पहले ही पंजाब सरकार की वेबसाइट www.eproc.punjab.gov.in पर ई-टेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इन निविदाओं में कोई संशोधन किया जाता है तो इस सबंधी विवरण उपरोक्त वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+