पंजाब: CM मान तक पहुंची भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे 48 तहसीलदारों की लिस्ट, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब के सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार खिलाफ शुरू की ज़ीरो टॉलरैंस पॉलिसी के प्रभावशाली परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं।

डायरैक्टर विजीलैंस पंजाब वरिंदर कुमार की तरफ से प्रमुख सचिव पंजाब को राज्य की तहसीलों में तैनात भ्र्ष्ट तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के नाम की लिस्ट भेजे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इस लिस्ट में उन लोगों के नाम भी शामिल हैं जिनको अधिकारियों ने रिश्वत की रकम वसूलने के लिए आगे रखा हुआ है।

CM मान तक पहुंची भ्रष्टाचारी 48 तहसीलदारों की लिस्ट

डायरैक्टर विजीलैंस पंजाब वरिंदर कुमार की तरफ से प्रमुख सचिव को भेजे पत्र नंबर 145- आर.जे.डी.वी.सी. 15 मई 2023 में स्पष्ट किया गया है कि विजीलैंस की तरफ से फील्ड से एकत्रित की गई इनपुट मुताबिक राजस्व विभाग में तैनात कई अधिकारियों की तरफ से जमीन और प्रापर्टी की रजिस्ट्रियां करवाने के लिए आने वाली जनता से रिश्वत एकत्रित करने के लिए वसीका नवीस और प्राइवेट लोगों को रखा हुवा है। रिश्वत वसूलने के बाद उनकी तरफ से दस्तावेजों पर कोर्ड वर्ड लिखे जा रहे हैं और वसीका रजिस्टर्ड होने के बाद उक्त रिश्वत प्राइवेट कारिंदे उनके पास पहुंचा देते हैं। इसके अलावा कमर्शियल प्रापर्टी को रिहायशी बताकर और शहरी प्रापर्टी को खेतीबाड़ी वाली दर्शाकर कम स्टाम ड्यूटी भरवा सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान किया जा रहा है।

किस-किस शहर के अधिकारी हैं शामिल
विजीलैंस द्वारा सरकार को भेजी लिस्ट में लुधियाना जिले में तैनात 6 सब-रजिस्ट्रार और उनके दलालों के नाम शामिल हैं। इनमें 5 रजिस्ट्री क्लर्क और बाकी प्राइवेट कारिंदे, जिला मुक्तसर साहिब के मलोट के नायब तहसीलदार, बठिंडा में तैनात 3 तहसीलदार और 2 नायब तहसीलदार, गुरदासपुर में तैनात 2 तहसीलदार, तरनतारन में तैनात एक तहसीलदार और अमृतसर में एक तहसीलदार, एस.बी.एस. नगर के 2 तहसीलदार, कपूरथला में तैनात 3 तहसीलदार, होशियारपुर के 3 तहसीलदार और 2 नायब तहसीलदार, जालंधर में तैनात 4 तहसीलदार, फतेहगढ़ साहिब में तैनात तहसीलदार, रूपनगर में तैनात एक तहसीलदार और 3 नायब तहसीलदार, एस.ए.एस. नगर में तैनात एक तहसीलदार और 3 नायब तहसीलदार, फाजिल्का में तैनात एक तहसीलदार, फिरोजपुर में तैनात एक तहसीलदार, मोगा में तैनात नायब तहसीलदार, संगरूर में एक तहसीलदार और नायब तहसीलदार, बरनाला में एक तहसीलदार, पटियाला जिले में तैनात एक तहसीलदार और 2 नायब तहसीलदार के अलावा 34 वसीका नवीस, 9 रजिस्ट्री क्लर्क सहित ड्राइवरों और प्राइवेट कारिंदों के नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में 5 महिला अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इस लिस्ट में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट में कई नाम ऐसे भी हैं जिन पर पहले भी संगीन आरोप लग चुके हैं।

मुख्य सचिव ने एफ.सी.आर. को भेजी लिस्ट
डायरैक्टर विजीलैंस द्वारा राज्य भर की कई तहसीलों में तैनात सर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे जिन अधिकारियों के नाम की लिस्ट मुख्य सचिव को भेजी गई थी उसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव द्वारा आगे कार्रवाई के लिए एफ.सी.आर. को भेज दिया गया है, जिस पर सरकार जल्द कड़ा फैसला ले सकती है। उधर लिस्ट में शामिल भ्रष्ट अधिकारी खुद को बचाने के लिए अपने सियासी आकाओं की शरण में पहुंचने शुरू हो गए हैं। खासकर जिन्होंने अपने आकाओं को खुश करने के लिए धड़ाधड़ बिना एन.ओ.सी. की रजिस्ट्रियां करने के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उधर इस लिस्ट की खबर के बाद पंजाब रैवेन्यू ऑफिसर यूनियन क्या कदम उठाती है इस पर सब की नजर लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+