पंजाब: अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 11 पिस्तौल व नकदी सहित 3 गिरफ्तार
सुरक्षित पंजाब बनाने की दिशा में प्रयास बहुत तेजी से चल रहा है। भगवंत मान सरकार की पुलिस लगातार इस पर काम कर रही है। पंजाब को सुरक्षित बनाने की दिशा में सीआई अमृतसर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बीच एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।
एक गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वे मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है।

11 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपए बरामद
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एसएसओसी अमृतसर में शस्त्र एवं धन शोधन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। वहीं पकडे गए आरोपियों के कब्जे से 11 पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध- पुलिस
पुलिस टीमें पूरे नेटवर्क का पता लगाने, नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पूरी खरीद और आपूर्ति श्रृंखला की पहचान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
त्योहारी सीजन से पहले पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और बाजारों में चलाया तलाशी अभियान
वहीं, दूसरी तरफ त्योहारों का सीजन करीब है, इसके मद्देनजर भगवंत मान सरकार की पुलिस ने शनिवार को राज्यभर के सभी रेलवे स्टेशनों, बाजारों और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में और उसके आसपास एक विशेष घेरा और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया। यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चल रहे अभियान के हिस्से के रूप में चलाया गया था।
यह भी पढ़ें- पंजाब: राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी भगवंत मान सरकार, जानें क्या है मामला












Click it and Unblock the Notifications