मोहाली झूला हादसे के बाद पंजाब सरकार की सख्‍ती, मेलों को लेकर जारी किए आदेश

मोहाली। पंजाब के मोहाली में मेले के दौरान झूले गिरने की घटना के बाद राज्‍य सरकार सख्त नजर आ रही है। राज्य में लगने वाले मेलों को लेकर मान सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। जहां मेले के आयोजन के लिए प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी होगा, वहीं बिना अनुमति मेला लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Punjab Government action after Mohali Jhoola accident, orders issued regarding fairs

इसके साथ ही पंजाब के सभी जिलों में आदेश जारी कर दिया गया है कि अगर किसी जिले में मेले के दौरान झूले लगाए जाते हैं तो मंजूरी के हिसाब से ही नियम होंगे। ये आदेश भी माननीय सरकार द्वारा जारी किए गए हैं कि प्रत्येक जिले में मेले के लिए अलग से एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें डी.सी., एस.डी.एम. और एस.एस.पी. सहित उच्च अधिकारी शामिल होंगे।

यह कमेटी जिले में लगने वाले हर मेले में व्यक्तिगत तौर पर सभी मानकों की जांच करेगी। मेले पर जिला पुलिस की भी पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा गश्ती गाड़ियां भी समय-समय पर मेले की जांच करेंगी। गौरतलब है कि मोहाली में मेले के दौरान 50 फीट की ऊंचाई से एक झूला गिरा था। इस दौरान बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद अब भगवंत मान सरकार ने मेलों को लेकर सख्त कदम उठाया है।

इधर, अवैध खनन के मामले में कार्रवाई
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की तरफ से बिना दस्तावेजों के रेत-बजरी लाने वाले ट्रकों के विरुद्ध पठानकोट जिला उपायुक्त की ओर से कार्रवाई की गई। उन्होंने विभिन्न जगहों पर नाके लगाए और अवैध रूप से ले जा रहे ट्रकों को रोककर जांच की। जिन ट्रकों में दस्तावेज पूरे नहीं थे उनके विरुद्ध जिला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इस दौरान प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि, थाना डिवीजन नं. 2 ने 3 ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है और 3 ट्रक जब्त किए गए हैं। पकड़ में आए चालकों की पहचान सतनाम सिंह निवासी गुरदासपुर, जग्गा सिंह निवासी धर्मकोट मोगा, हरजीत सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं थाना प्रभारी नंगलभूर ने बताया कि जगरूप सिंह, गुरमुख सिंह, राजन कुमार, लखबीर सिंह, जगतार सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जो आरोपी ट्रक छोड़कर भागा था उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह सदर थाने की ओर से भी एक अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जो मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+