पंजाब: अमृतसर में होगा G-20 शिखर सम्मेलन, तैयारियों में जुटी सरकार, पहली मीटिंग आज

Punjab hindi news today: 'गोल्डन सिटी' अमृतसर में G-20 शिखर सम्मेलन होगा। इस विशेष समिट के लिए राज्य सरकार तैयारियों में जुटी है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से सब-कैबिनेट कमेटी गठित की गई, जिसकी पहली मीटिंग आज पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में रखी गई है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, उक्त समिट में शिक्षा, श्रम और अन्य महत्वपूर्ण विषयपर मिल कर चर्चा की जाएगी, जिससे पंजाब के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

Punjab: G-20 summit to be held in Amritsar, AAP government first meeting today

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अमृतसर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारियों पर निगरानी रखने के लिए गठित की गई कैबिनेट सब-कमेटी की पहली बैठक आज चंडीगढ़ में बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जी-20 सम्मेलन की महत्ता को देखते हुए वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों पर आधारित कमेटी का गठन किया गया है, जो पंजाब को जी-20 सम्मेलन की आड़ में दुनिया के नक्शे में उभारने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

Punjab: G-20 summit to be held in Amritsar, AAP government first meeting today

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आज होने वाली कैबिनेट कमेटी की बैठक में कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, शिक्षा व खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस तथा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह शामिल होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के लिए यह गर्व की बात है कि जी-20 सम्मेलन अमृतसर में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर अमृतसर के सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों के कामों में तेजी लाने की तरफ कैबिनेट कमेटी अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान को देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+