पंजाब: शिक्षा मंत्री बैंस ने शिक्षक संघों के साथ की बैठक, मांगों को लेकर दिया आश्वासन
चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की अलग-अलग अध्यापक यूनियनों के साथ बैठक हुई है। इस बैठक में उन्होंने हर यूनियन को अलग से टाइम देकर उनकी मांगें सुनी और मांग पत्र लिया। हरजोत बैंस ने उन्हें जल्द से जल्द सुलझाने का भरोसा दिया है।

इसके अलावा अलग-अलग जत्थे बंदियों से बात करने पर पता चला कि उनमें से कुछ जत्थे बंदिया तो मंत्री बैंस के काम से खुश नजर आई, वहीं कुछ ना खुश भी थी। उनका कहना था कि उन्हें जल्दी से मांग पत्र लेकर भेज दिया गया एवं उनकी मांगे सुलझाने को लेकर दिसंबर का समय मांगा गया है।
यूनियनों का कहना है कि अगर सही टाइम पर उनका मांगों का निपटारा नहीं हुआ तो वह अलग अलग लेवल पर संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications