CM मान ने पत्नी के जन्मदिन पर दी बधाई, शेयर किया फोटो के साथ खूबसूरत नोट
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर का मंगलवार को जन्मदिन था। जिसको लेकर सोशल मीडिया के जरिए सीएम मान ने अपनी पत्नी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है।

ट्वीट में लिखा,"जन्मदिन की बहुत बहुत मुबारक... पंजाब की सेवा करने के मेरे इरादे और सफर में आप हमेशा मेरे हमसफर बने रहो... वाहेगुरु तंदरूस्ती बख्शे...।"
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मान और गुरप्रीत कौर की शादी 7 जुलाई को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाज से हुई थी। गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं और वो मुख्यमंत्री मान से 16 साल छोटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications