पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान, 8 सितंबर को 710 नए पटवारियों को सौंपेंगे जाएंगे नियुक्ति पत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों को साफ-सुथरी, पारदर्शी और जवाबदेह नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 8 सितंबर को एक समारोह के दौरान 710 नव-नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए पटवारियों को भर्ती करने का उद्देश्य आम लोगों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग के कामकाज को सुचारू बनाना है। कहा कि इसका मंतव्य यह सुनिश्चित बनाना है कि लोगों को बिना किसी देरी के समयबद्ध ढंग से मुश्किल रहित सुविधाएं मिल सकें।

Punjab CM Bhagwant Mann

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन 710 पटवारियों का चयन पहले ही पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के द्वारा किया जा चुका है, परन्तु कुछ औपचारिक कार्यवाहियां बाकी होने के कारण इनको अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरी शर्तें पूरी कर दी गई हैं और इन नव-नियुक्त पटवारियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। सीएम मान ने उम्मीद जताई कि नौजवान उम्मीदवारों की भर्ती आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार मुक्त समाज की सृजना करने के लिए अहम साबित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह 18 महीनों का अनिवार्य प्रशिक्षण में से 15 महीनों का प्रशिक्षण पूरा कर चुके 741 अन्य पटवारियों को फील्ड में बतौर रेगुलर पटवारी तैनात किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के नौजवानों को राज्य की सेवा का अवसर देने के लिए पटवारियों के और पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार राज्य से भ्रष्टाचार की समस्या का ख़ात्मा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिससे लोगों के कल्याण के लिए पारदर्शी और कार्यकुशल प्रशासनिक ढांचा सुनिश्चित बनाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+