'किसानों को बिना किसी बाधा के मिल रही 8 घंटे बिजली', सीएम भगवंत मान ने कहा

Punjab Govt: किसानों को मुफ्त बिजली योजना तो काफी समय पहले से लागू थी, लेकिन इस योजना का लाभ किसानों को मिल नहीं पा रहा था। क्योंकि, पिछली सरकार में बिजली आती नहीं थी।

बिजनी नहीं आने के कारण किसानों को डीजल फूंक कर अपने फसलों की सिंचाई करनी पड़ती थी। लेकिन, आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद से किसानों को बिना किसी बाधा के 8 घंटे बिजली मिल रही है।

Punjab CM Bhagwant Mann

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों को समय पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए बाकायदा पंजाब को जोनों में बांटा गया। किसानों को जो समय दिया गया। उस समय पर बिजली रहती थी। जिस कारण किसानों को डीजल फूंक कर जनरेटरके माध्यम से फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ी।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि किसानों की सुविधा का ख्याल रखा गया है। उनको किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बिना किसी बाधा के प्रतिदिन 8 घंटे बिजली दी गई, ताकि वे अपनी फसलों को पानी दे सकें। किसानों ने इसकी सराहना तो की साथ ही उनका मान सरकार पर भरोसा भी बढ़ा।

समय पर बिजली मिलना का लाभ किसानों को दो तरह से हुआ। एक तो किसानों को रात को खेतों में पानी लगाने के लिए नहीं जाना पड़ रहा है। दूसरा उन्हें डीजल की खरीद नहीं करनी पड़ी। वहीं, पर्यावरण की भी रक्षा हुई। कहा कि पिछली सरकारों के दौरान जब बिजली समय पर नहीं आता तो किसानों आटोमेटिक मोटरें बगैर जरूरत के भी पानी खींचती रहती।

ये भी पढ़ें:- खटकड़ कलां पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान, भगत सिंह को याद करते हुए किया ये बड़ा ऐलान

अब जब बिजली समय पर पूरी मिली तो किसानों ने भी अपने जरूरत के हिसाब से मोटर चलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस निरंतर प्रयास से किसानों के लगभग सभी ट्यूबवेलों को नियमित आठ घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+