Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: सीएम मान पत्नी संग वाघा बॉर्डर पहुंचे, कहा- ये पल मेरे लिए यादगार

जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार सायं अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ वाघा बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखी। मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी के वाघा बार्डर पहुंचने पर बी.एस.एफ. के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री मान ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों के मार्च पास्ट की सराहना की और रिट्रीट सैरेमनी देखने पहुंचे लोगों से बातचीत भी की।

bhagwant mann

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भारत व पाकिस्तान द्वारा अपने-अपने राष्ट्रध्वज उतारे गए। मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी जीरो लाइन के निकट भी गए और वहां उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। दूसरी ओर पाकिस्तान क्षेत्र में भी काफी लोग एकत्रित थे जो मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। बाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी कीमत पर पंजाब में शांति भंग नहीं होने देगी।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह तथा प्रशासन के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे। बाद में मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चाय पी और बातचीत भी की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+