शहीद करतार सिंह को पंजाब सीएम भगवंत मान ने किया नमन, कही ये खास बात
Punjab News: स्वतंत्रता संघर्ष के महान शहीद करतार सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके शहीदी दिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। सीएम मान गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद करतार सिंह सराभा को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धासुमन भेंट किए।
सीएम मान ने शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा भारत के सबसे नौजवान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने केवल 19 साल की उम्र में अपनी जान कुर्बान कर दी।

सीएम मान ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में शहीद होने वाले करतार सिंह सराभा अपने देश के लिए निस्वार्थ सेवा निभाने के लिए नौजवान पीढ़ियों के लिए सदियों से प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। कहा कि इस महान शहीद ने देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि गदर पार्टी के सक्रिय नेता के तौर पर उन्होंने पहले विदेशों में और फिर देश की आजादी के लिए अथक मेहनत की। सीए ने कहा कि राज्य सरकार इंडियन एयर फोर्स स्टेशन हलवारा, लुधियाना में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखेगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट का 80 फीसदी काम मुकम्मल हो चुका है और यह जल्द ही चालू हो जायेगा। कहा कि यह उस महान शहीद को विनम्र सी श्रद्धांजलि होगी, जिसने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और कहा कि यह महान शहीद देश के लिए निस्वार्थ सेवा निभाने के लिए नौजवान पीढिय़ों के लिए सदियों से प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।
सीएम मान ने कहा कि इस महान शहीद ने देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गदर पार्टी के सक्रिय नेता के तौर पर उन्होंने पहले विदेशों में और फिर देश की आजादी के लिए अथक मेहनत की।
शहीद भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा और देश के आजादी के संघर्ष के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले अन्य महान शहीदों को भारत रत्न अवॉर्ड देने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान शहीदों को भारत रत्न अवॉर्ड देने से इस पुरुस्कार का गौरव बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह महान शहीद वास्तव में इस पुरुस्कार के हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने देश को अंग्रेज़ों के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए महान बलिदान दिए। भगवंत सिंह मान ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि देश को आज़ाद हुए 75 साल से अधिक समय बीत चुका है परन्तु अभी तक इन महान नेताओं को यह अवॉर्ड नहीं दिया गया।
इस दौरान सीएम ने कहा कि शहीद के गांव को जाने वाली सडक का निर्माण हो चुका है और आने वाले दिनों में सेवा केंद्र भी पूरी तरह से कार्यशील हो जायेगा। कहा कि वह आने वाले दिनों में यूपीएससी कोचिंग सैंटरों के साथ-साथ अन्य प्रोजेक्टों की स्थापना की संभावना भी तलाशेंगे।
उन्होंने ऐलान किया कि राज्य सरकार इस महान शहीद के पैतृक गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। सीएम मान ने कहा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में कसम उठाकर राज्य की कमान संभाली थी और उनकी सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।
सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा 'खेडां वतन पंजाब दियां' करवाई जा रही हैं, जोकि खिलाडिय़ों को अपना हुनर दिखाने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करने की दिशा की ओर एक अहम कदम है। कहा कि यह खेल खिलाड़ियों की क्षमता और कमजोरियों की पहचान करने में राज्य सरकार की मदद कर रही हैं, जो भविष्य में उनको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करने के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।












Click it and Unblock the Notifications