Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रामलीला मैदान के आंदोलन से हुई थी 'आप' की उत्‍पत्ति, हम लोकतंत्र और संघीय ढांचे को बचाने में जुटे रहेंगे: CM

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, हमारी पार्टी के खिलाफ ये लोग एक-दूजे के साथ हो गए हैं। मान ने कहा कि, कांग्रेस और भाजपा म‍िलकर ऑपरेशन लोटस को चला रहे हैं। मगर, हम झुकेंगे नहीं..लोकतंत्र और संघीय ढांचे को बचाने के ल‍िए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

Punjab cm bhagwant mann latest news today, targets on BJP congress

सीएम मान ने कहा कि, आम आदमी पार्टी आम आदमी की पार्टी है। यह रामलीला ग्राउंड के आंदोलन से निकली है, पूरी तरह जनहित में कार्य करती है। यह अरव‍िंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी है, लगातार बढ़ रही है। मान ने कहा कि, पंजाब विधानसभा के व‍िशेष सत्र को रद्द करने की घटना बेहद न‍िंदनीय है। उन्‍हेांने कहा क‍ि इस घटना में कांग्रेस और भाजपा के साथ म‍िलकर काम कर रही है. उन्‍होंने कहा क‍ि, हम देख चुके हैं कि भाजपा कई राज्‍यों में कांग्रेस की सरकारों को ग‍िरा चुकी है। और , अब कांग्रेस को भी हम पर आपत्ति है, ऐसा लगता है ये दोनों साथ हो लिए हैं।

Punjab cm bhagwant mann latest news today, targets on BJP congress

मान ने कहा क‍ि कांग्रेस भी चाहती थी क‍ि पंजाब में ऑपरेशन लोटस हो. आम आदमी पार्टी का काफ‍िला तेजी से बढ़ रहा है. व‍िधानसभा सत्र को 27 सितंबर को बुलाया गया है. उसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी. उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि लोकतंत्र बड़ा होता है, एक खास व्‍यक्‍त‍ि नहीं होता है. यह सब बताने के ल‍िए भी हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
इसी के साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की क‍ि आगामी 27 स‍ितंबर, मंगलवार को व‍िधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा. लोकतंत्र में जनता बड़ी होती हैं. लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को काम न करने देना, लोकतंत्र की हत्या है. आज कैबिनेट की बैठक में 27 सितंबर को सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है. नदियों को रोका नहीं जा सकता, वो अपने रास्ते खुद बनाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+