पंजाब: अमृतसर से सीएम मान ने दी 500 मोहल्ला क्लीनिक की सौगात, किए बड़े ऐलान

अमृतसर में पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 500 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए।

Punjab government

अमृतसर: अमृतसर में पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने 500 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने केजरीवाल को सम्मानित किया। इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूल की नुहार ऐसी बदलेंगे कि 3-4 साल बाद माता-पिता प्राईवेट स्कलों में बच्चों को निकाल कर सरकारी स्कूलों में पढ़ाना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने गैंगस्टरों की नाक में दम कर रखा है। बड़े स्तर पर गैंगस्टरों की सफाई हुई है।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी करप्शन करेगा वह जेल जाएगा। पहले वालों की नीयत खराब थी लेकिन अब कोई भी भ्रष्टाचार से बच नहीं सकेगा। जिसने भी करप्शन किया है वह जेल में है। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में डोर स्टेप ऑफ डिलीवरी सर्विसिज शुरू की जाएगी जिससे 6000 से भी अधिक नई नौकरियां निकलेंगी। आपका जितना भी राशन बनता है घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को देश का नहीं दुनिया का नंबर वन राज्य बनाकर दिखाएंगे।

लॉ एंड आर्डर को देश का बैस्ट लॉ एंड आर्डर बनाया जाएगा। लॉ एंड आर्डर को लेकर पंजाब अभी दूसरे नंबर है। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश का एक-एक बच्चा कहेगा कि कानून व्यवस्था सही है उस दिन मानेंगे कि देश में शांति व्यवस्था हुई है। दिल्ली सी.एम. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सर्टीफिकेट लोगों से चाहिए न कि इंडिया टूडे से। पंजाब में पुलिस को फ्री हैंड बनाया जाएगा। अब कोई भी मुलाजिम टंकी पर चढ़ा नहीं मिलता। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सारी गारंटियां पूरी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+