Punjab: सीएम मान की विधायकों और उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

पंजाब में आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार राज्य में विकास को गति में तेजी लाने पर फोकस कर रही है। भविष्य में पंजाब की योजनाओं की गति कैसे तेज हो इसको लेकर मंथन किया गया। सीएम मे आप सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि पंजाब सरकार की विकास योजनाएं समय से पूरी की जाएंगी।

सीएम भगवंत मान की नेतृत्व वाली सरकार सेवाओं में पारदर्शिता लाने के दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। सरकार जमीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार के खजाने में साल 2023-24 के शुरू के 6 महीनों में पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत ज्यादा पैसा आया है। राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा के मुताबिक जमीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब की सरकार को केवल अगस्त महीने में ही पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत ज्यादा आय प्राप्त हुई है। इसकी बड़ी वजह भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त करने की मुहिम है।

CM Bhagwant Mann high level meeting

भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और सरकार सुविधाओं में समस्या को के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हेल्पलाइन नंबर 8184900002 जारी किया हुआ है। जिस पर लिखित शिकायत व्हाट्ऐप की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंनें कहा कि एनआरआई अपनी शिकायतों को 9464100168 नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकार रोजागरी की दिशा में में भी तेजी से कार्य कर रही है। साल 2023-24 के दौरान रजिस्टरियों से 47 सौ करोड़ रुपए की इनकम का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही इसके लिए पूर्ण रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्व विभाग में नई नियुक्तियां की जा रही हैं और नौजवानों रोजगार दिया जा रहा है। इन सभी की नियुक्तियां मेरिट के आधार पर की जा रही हैं, जिसके अच्छे परिणाम निकल कर सामने आ रहे हैं।

इससे पहले सीएम मान ने अपने आवास पर मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक की थी। जिसमें गुरमिन्दर सिंह को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त करने की मंजूरी दी गई। गुरमिन्दर सिंह को मंत्रीमंडल ने पद छोड़ रहे एडवोकेट जनरल विनोद घई की जगह दी गई है। दरअसल, घई ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+