पंजाब: सीएम भगवंत मान ने 410 नवनियुक्त कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज 410 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए म्यूनिसिपल भवन चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबोधन करते हुए स्थानीय सरकार, वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों का प्रोत्साहन किया वहीं इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों पर भी निशाने साधे है।

सी.एम. मान ने कहा कि हमारी सरकार की नियत अच्छी है और नौजवानों को नौकरी देना हमारी पहल है। उन्होंने कहा कि वह 29 हजार से अधिक नौकरियां दे चुके हैं। सी.एम. मान ने कहा कि आज 410 परिवार विकास की और बढ़ेंगे।

CM मान ने 410 नवनियुक्त कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र

सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि सरकार कानूनी पहलुओं पर विचार कर नौजवानों को नौकरियां दे रहे हैं, ताकि किसी भी नौजवान को कोर्ट कचेहरी के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार ने जितने भी नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं वह सभी नौकरियां कर रहे हैं किसी को भी महंगे वकील कर कोर्ट में नहीं जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि 'आप; सरकार लोगों की सरकार है और यहां किसी को पैसे देकर नौकरी नहीं दी गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का मिशन रोजगार जारी है और आने वाले समय और और नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

इस दौरान सी.एम. मान ने विरोधियों पर निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं और उन्हें हारने के लिए जोड़ तोड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि विरोधियों से हार बर्दाश्त नहीं हो रही है इसलिए उन्हें बुरा भला कहा जा रहा है।

सुखबीर बदल के पागल वाले बयान का दिया जवाब
सी.एम मान ने सुखबीर बादल पर भड़कते हुए कहा कि सुखबीर बादल को पंजाब का इतिहास ही नहीं पता है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बदल कहते हैं कि पंजाब के सिर्फ तीन मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें उनके पिता की कुर्सी मिली है। सी.एम. मान ने सुखबीर बादल के पागल वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि ''मै वो पागल जिसने कभी माफिया में हिस्सा नहीं डाला, मै वो पागल जिसने कभी इंडस्ट्री से हिस्सा नहीं मांगा, मै वो पागल जिसने नशे से लोगों के घर तबाह नहीं होने दिया।'' उन्होंने कहा कि उन्हें नौजवानों को नौकरी देने का पागलपन है और शिक्षा में सुधान लाने का पागलपन हैं। उन्होंने नौजवानों को आगे बढ़ने और तरक्की के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+