पंजाब: CM भगवंत मान ने गुरु अंगद देव जी गुरता गादी दिवस की सभी संगतों को दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु अंगद देव जी गुरता गादी दिवस की सभी संगतों को बधाई दी है। इस खास अवसर पर उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर श्री गुरु अंगद देव जी गुरता गादी दिवस की सभी संगतों को बधाई दी है।
उन्होंने लंगर की रस्म अदा कर संगत और पंगत को संदेश देने वाले दूसरे पातशाह साहिब श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के गुरता गादी दिवस की सभी संगतों को लाख-लाख बधाई।

बता दें कि अंगद देव या गुरु अंगद देव सिखों के दूसरे गुरु थे। गुरु अंगद देव महाराज जी का सृजनात्मक व्यक्तित्व था। उनमें ऐसी अध्यात्मिक क्रियाशीलता थी, जिससे पहले वे एक सच्चे सिख बनें और फिर एक महान गुरु। गुरू अंगद साहिब जी का जन्म फिरोजपुर के हरीके नामक गांव में हुआ था।
यह भी पढ़ें- धान खरीद का जायजा लेने श्री चमकौर साहिब की दाना मंडी पहुंचे CM मान, दिया ये बड़ा आश्वासन
गुरुजी, व्यापारी श्री फेरू जी के पुत्र थे। उनकी माता जी का नाम माता रामो देवी जी था। बाबा नारायण दास त्रेहन उनके दादा जी थे, जिनका पैतृक निवास मत्ते-दी-सराय, जो मुख्तसर के निकट था। फेरू जी बाद में इसी स्थान पर आकर निवास करने लगे। इन्हें गुरुमुखी लिपि का अविष्कारक कहा जाता है।
10 साल से काम कर रहे मुलाजिम होंगे पक्का
इस बीच सीएम भगवंत मान ने एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 10 साल से काम कर रहे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि 10 साल से पुराने मुलाजिमों को रेगुलर करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इसका फायदा नगर निगम में काम कर रहे 900 से ज्यादा मुलाजिमों को होगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब: पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए CM भगवंत मान की तैयारी पूरी, एक्शन प्लान तैयार, 776 नोडल अधिकारी तैनात












Click it and Unblock the Notifications