धान खरीद का जायजा लेने श्री चमकौर साहिब की दाना मंडी पहुंचे CM मान, दिया ये बड़ा आश्वासन
Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार 3 अक्टूबर को श्री चमकौर साहिब पहुंचे। यहां दाना मंडी में धान की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान सीएम मान ने किसानों व आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही, आश्वासन दिया कि धान खरीद में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
सीएम मान मंगलवार को श्री चमकौर साहिब के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब भी पहुंचे और यहां माथा टेका। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चमकौर साहिब की दाना अनाज मंडी पहुंचे। यहां सीएम मान ने दाना मंडी में धान की फसल की खरीद और प्रबंधों की समीक्षा की।

साथ ही, पंजाब सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों को किसानों की फसल की खरीद सुनिश्चित करने और पैसा तुरंत जमा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सीएम मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मैं खुद मंडियों पर नजर रख रहा हूं। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications