पंजाब: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के शादी समारोह में पहुंचे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे। यह शादी राजस्थान के उदयपुर में हो रही है।

अभिनेत्री और राजनेता के मिलन का जश्न मनाने के लिए तमाम मेहमान उदयपुर पहुंच रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शादी समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं।

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा के शादी समारोह में पहुंचे CM मान

वीडियो में जहां केजरीवाल काली पैंट के साथ नीली शर्ट पहने नजर आए, वहीं भगवंत मान सफेद कुर्ता पायजामा के साथ ग्रे जैकेट और पीली पगड़ी पहने नजर आए। राघव चड्ढा और परिणीति की शादी का जश्न शुक्रवार को उदयपुर में मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें- 'रंगला पंजाब के रंग दिखने शुरू हो गए', जालंधर के पीएपी ग्राउंड से बोले सीएम भगवंत मान

इससे पहले, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम स्थल पर उतरते देखा गया था। जहां संजीव ग्रे एथनिक वियर में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी ने फ्लोरल पिंट्र वाला सलवार कुर्ता पहना था। संजीव वही सांसद हैं, जिन्होंने इस साल मई में इस जोड़ी की सगाई से पहले सोशल मीडिया पर सबसे पहले राघव और परिणीति को बधाई दी थी।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी अपनी पत्नी के साथ पार्टी नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे। वे रविवार को बारात में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- OPINION: CM भगवंत मान का युवाओं पर खास फोकस, नौकरी से लेकर खेल में दे रहे जबरदस्त बढ़ावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+