OPINION: CM भगवंत मान का युवाओं पर खास फोकस, नौकरी से लेकर खेल में दे रहे जबरदस्त बढ़ावा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य शिक्षा के अलावा युवाओं पर खास ध्यान दे रहे हैं। सीएम भगवंत मान के मिशन रोजगार से युवाओं का भविष्य साकार हो रहे हैं। सीएम मान के सकारात्मक पहल से अब तक 36524 युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। सीएम मान ने 36524 नियुक्ति पत्र बांटे हैं।
इस बीच सीएम मान ने हाल ही में 437 नए कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। उन्होंने रोजगार के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। पंजाब में युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो रहा है। उन्हें मान सरकार रोजगार दे रही है। इतना ही नहीं भगवंत मान सरकार युवाओं को खेल क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा रही है।

चीन में हो रहे एशियाई खेलों में पंजाब के 58 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खास बात यह है कि सीएम भगवंत मान ने खेल की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को इनाम राशि दी है। साथ ही सीएम भगवंत मान ने नई खेल नीति को भी लागू किया है। इसके तहत 4.64 करोड़ रुपये जारी की गई है। जिसमें सभी खिलाड़ियों को 8-8 लाख रुपये मिलेंगे।
इतना ही नहीं एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को इनाम राशि के तौर पर एक करोड़, 75 लाख व 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। भगवंत मान शुरू से ही युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का साफ कहना है कि आगे कहा कि हमारी सरकार रनवे है और युवा पीढ़ी जहाज। अगर रनवे मौका ही नहीं देगा तो चाहे जहाज का इंजन कितना भी अच्छा या बढ़िया क्यों ना हो वह उड़ नहीं सकता। पहले वाली सरकारें रनवे अपने परिवारों और रिश्तेदारों के लिए खोलते थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है अब यह रनवे सबके लिए है।
यह भी पढ़ें- 'रंगला पंजाब के रंग दिखने शुरू हो गए', जालंधर के पीएपी ग्राउंड से बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications