'रंगला पंजाब के रंग दिखने शुरू हो गए', जालंधर के पीएपी ग्राउंड से बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के पीएपी ग्राउंड में आयोजित पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम मान ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब के रंग दिखने शुरू हो गए।
इस मौके पर उन्होंने पंजाब पुलिस में नए ज्वाइन हुए कास्टेबलों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ राजनीतिक रैलियां होती थीं, लेकिन अब लोगों से जुड़े समारोह होते हैं।

सीएम मान ने कहा कि पहली बार 2999 कांसेटबलों की परेड हुई है, जिसमें 1098 महिला और 1901 पुरुष पुलिस शामिल हुए हैं। नौजवानों ने मिल्ट्री लेवल की पासिंग आउट परेड की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्तियों का दौर लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अभी सिर्फ शुरुआत हुई है। हर साल पंजाब पुलिस को अपडेट करेंगे। हर साल भर्तियां होंगी। 4 साल तक का नोटिफिकेशन सीधा दे दिया है। जनवरी में नोटिफिकेशन, मई-जून में पेपर, जुलाई-अगस्त में रिजल्ट, अक्तूबर में फिजिकल टेस्ट और नवंबर में नियुक्ति पत्र। इसके साथ पंजब फिर नंबर 1 राज्य बनेगा। सीएम मान ने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेशल सड़क सुरक्षा फोर्स (Special Road Safety Force) जो सड़क पर सुरक्षा और कीमती जानों को बचाने का काम करेगी। आज के बैच से SSF में जवान भर्ती किए जाएंगे, जिन्हें विशेष गाड़ियां भी दी गई हैं। 30 किलोमीटर के एरिया में इस गाड़ी की तैनाती रहेगी, जिनके पास चालान काटने की भी जिम्मेदारी है और जो चालान यह विंग करेगा उसके बाद वाहन चालक कोई गलती ही नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने जमकर किया भंगड़ा, पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में पहुंचे थे
{document1}












Click it and Unblock the Notifications