पंजाब: मुख्यमंत्री राहत कोष स्कीम से मुहैया कराया जा रहा 1.5 लाख तक का कैंसर का नि:शुल्क इलाज

punjab news: पंजाब के फिरोजपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस के अवसर पर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में जागरुकता को लेकर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान डॉ. राजिंद्र पाल ने अपना संदेश जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस हर साल बीमारी के निदान, इलाज व जल्दी पता लगाने के बारे में जागरूकता को उत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

Punjab: Chief Ministers Relief Fund Scheme, The Facility Of Free Treatment Up To 1.5 Lakh Is Available

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. राजिंद्र पाल ने कहा कि नेशनल कैंसर कंट्रोल प्रोग्राम भारत में कैंसर की सुविधाओं के लिए 1975 में शुरू किया गया था । कैंसर दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में से एक है । इसमें असाधारण सैल विकसित होने लग जाते हैं और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी हमला करने लगते हैं ।

इसके अलावा कैंसर के खतरे की निशानियां जिसमें आवाज में भारीपन, मुंह में सफेद दाग, लगातार कान में दर्द रहना, खाने-पीने में तकलीफ होना, मुंह में खून का रिसाव, नाक से लगातार खून बहना, मुंह में रसौली होना, गले में गांठ, महिलाओं की छाती में गिल्टी होना व माहवारी के दौरान खून का बहाव ज्यादा होना सहित अन्य लक्ष्ण नजर आता हैं ।

उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी का अगर पहली स्टेज पर ही पता लग जाए तो इसको शरीर में फैलने से रोका जा सकता है । उन्होंने कहा कि कैंसर कीमोथैरेपी, हार्मोन थैरेपी, हाईपरथरमियां, फोटोडाईनामिक थैरेपी, रेडिएशन थैरेपी, व स्टेम सैल ट्रांसप्लांट के जरिए इलाज किया जाता है ।

इस लिए हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए व समय-समय पर अपने शरीर की डॉक्टरी जांच करवाते रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष स्कीम के तहत 1.5 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करवाई जाती है ।

इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. सुषमा ठक्कर, जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. शमिंद्र कौर, डॉ. सोनिया, डॉ. दीप्ति अरोड़ा, मास मीडिया अधिकारी रंजीव, सुपरिटेंडेंट परमवीर मोंगा, स्टेनो विकास कालड़ा, बीसीसी कोऑर्डिनेटर रजनीक कौर व अशीष भंडारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+