पंजाब में कैंसर पीड़ितों को सरकार करेगी डेढ़ लाख रुपए की वित्तीय मदद, जानिए कैसे पाएं
चंडीगढ़। पंजाब सरकार कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए तक की वित्तीय मदद मुहैया कराएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रावधान है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, इस योजना के तहत पंजाब के 19 अस्पतालों में इलाज होता है। उन्होंने कहा कि, हमारे सूबे में कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से डेढ़ लाख रुपए की वित्तीय मदद का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि, वर्ष 2019 में 6122 मरीजों के इलाज के लिए 85 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई थी। उन्होंने कहा कि, केवल पीजीआई और चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में सरकारी अस्पताल में इस योजना के तहत इलाज नहीं होता।

यहां कैंसर पीड़ित के लिए मिलते हैं डेढ़ लाख रुपए
जो लोग कैंसर पीडि़त हैं, यदि वे सहायता राशि पाना चाहते हैं, तो बस एक यह है कि आवेदक सरकारी मुलाजिम नहीं हो। न ही परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता हो। यह भी जरूरी है कि मरीज या उसके परिवार में किसी को सरकारी पेंशन नहीं मिल रही हो। मरीज की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी नहीं होनी चाहिए। इंपेनल्ड अस्पताल खुद सरकार के पोर्टल पर लॉगइन करते हैं। सरकार अस्पताल के खाते में इलाज राशि डालती है।

यहां अन्य राज्यों के मरीज भी इलाज करवा सकते हैं
वैसे अमृतसर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कम खर्च पर मरीजों का इलाज हो रहा है। 120 करोड़ रुपए की लागत से बने इंस्टीट्यूट में 150 बेड हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टर पीईटी-सीटी स्कैन और एसपीई-सीटी स्कैन आदि मशीनरी का इस्तेमाल कर पीड़ितों का इलाज करते हैं। अन्य राज्यों के मरीज भी इलाज करवा सकते हैं।

महिलाओं में कैंसर के मरीज ज्यादा
एक रिपोर्ट में बताया गया कि, बहरहाल, पंजाब में 1 लाख लोगों पर 90 कैंसर से पीड़ित हैं। हर साल अौसतन 7586 नए केस सामने आ रहे हैं। 2019 में सबसे ज्यादा 954 केस अमृतसर, 810 संगरूर, 716 लुधियाना, 667 पटियाला और 525 गुरदासपुर में मिले। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में कैंसर के मरीज ज्यादा हैं।












Click it and Unblock the Notifications