पंजाब में जल्द शुरू होगा हलवारा एयरपोर्ट, केंद्र से मिली मंजूरी, व्यापारियों को मिलेगी राहत: CM मान
punjab news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि, पंजाब में हलवारा एयरपोर्ट अब जल्द शुरू होगा। मुख्यमंत्री पंजाब में लुधियाना के गांव सराभा में शहीद करतार सराभा की बरसी पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में आए थे। यहां उन्होंने शहीद करतार सराभा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीदों के गांव पहुंचने वाले लोगों का एक-एक कदम शहीदों की आत्मा को शांति देगा। शहीदों को याद रखना जरूरी है।

हमें शहीदों की कुर्बानियों को भुलना नहीं चाहिए
राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि मेरे को पता चला है कि आज से पहले कभी कोई मुख्यमंत्री यहां श्रद्धा के पुष्प अर्पित करने नहीं आया। हमें शहीदों की कुर्बानियों को भुलना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री बेाले कि, आज यहां कबड्डी और फुटबॉल आदि के मैच हो रहे हैं। इससे युवा प्रोत्साहित हो रहे हैं और शहीदों के राह पर चलने की शपथ ले रहे हैं। खेलों को प्रोत्साहित करना सरकार का उद्देश्य है। सरकार ने जो खेडां वतन पंजाब दियां शुरू किया है उससे युवा नशों से दूर हो रहे हैं।

टर्मिनल बनाने का फैसला पंजाब सरकार ने कर लिया
मान ने कहा कि जल्द ही हलवारा एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है। 161 एकड़ जमीन एक्वायर हो गई है। बाउंड्रीवाल भी बन गई है। टर्मिनल बनाने का फैसला पंजाब सरकार ने कर लिया है। लगभग 48 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार से अनुमित मिल गई है। एयरपोर्ट की इमारत पंजाब सरकार बनाएगी।

हलवारा एयरपोर्ट जल्द सिविल एयरपोर्ट में बदल जाएगा
मोहाली एयरपोर्ट का नाम भी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो चुका है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। हलवारा एयरपोर्ट जल्द सिविल एयरपोर्ट में बदल जाएगा। लुधियाना के व्यापारियों को लाभ मिलेगा।नगर पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री मान से मांग की गई कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल को स्कूल ऑफ एमिनेंस का दर्जा दिया जाए। स्मार्ट स्कूल की इमारत की बिल्डिंग खस्ता है । इसे भी स्मार्ट बनाया जाएगा। जो खाली पद पड़े हैं उन्हें भी भरा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications