पंजाब: CM भगवंत मान ने ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, हुई अहम चर्चा
पंजाब में सत्तारूढ़ भगवंत मान के नेतृत्व वाली 'आप' सरकार लगातार राज्य के विकास और जनहित के कार्यों में तेज़ी लाने के प्रयास में जुटी हुई है। इसको लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान के द्वारा राज्य के अलग-अलग शहरों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है।
इसी कड़ी के तहत आज सी.एम. भगवंत मान ने ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की और गांवों के विकास को लेकर कई अहम चर्चाएं भी कीं। सी.एम. मान ने इस संबंधी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हम 'गांव-सरकार बैठकें' करवाने जा रहे हैं। ये बैठकें जिला स्तर पर होंगी ताकि गांवों के लोग सरकार के साथ डायरेक्ट बातचीत कर गांवों के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं में भागीदार बन सकें।












Click it and Unblock the Notifications