पंजाब: नशा को लेकर भगवंत मान सरकार सख्त, हेरोइन सहित गिरफ्तार भाइयों का बड़ा खुलासा, 3 और नामजद

सदर पुलिस के गत दिन नाकाबंदी के दौरान 50 ग्राम हेरोइन के साथ स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार 2 भाइयों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने स्विफ्ट कार और हेरोइन नूरमहल के पाला को देकर उनसे 2 लाख रुपए लेने थे और कुछ हेरोइन गन्ना गांव फिल्लौर के गोरा नाम के व्यक्ति को देनी थी, लेकिन इसके पहले ही नकोदर पुलिस के हाथ लग गए।

डी.एस.पी. नकोदर सुखपाल सिंह ने बताया कि गत दिन एस.आई. प्रदीप कुमार द्वारा पुलिस पार्टी के साथ अड्डा मल्लिया कलां में की गई नाकाबंदी के दौरान दो भाई गुरजंट सिंह और जगरूप सिंह पुत्र सरमेल सिंह वासियान भिखीविंड जिला तरनतारन जो स्विफ्ट कार में सवार थे, के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

नशा को लेकर भगवंत मान सरकार सख्त, हेरोइन सहित गिरफ्तार

उक्त आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि 50 ग्राम हेरोइन में से 30 ग्राम हेरोइन व एक कार गुरपाल उर्फ ​​पाला पुत्र मीता राम निवासी मोहल्ला रंगारा नूरमहल को देकर 2 लाख रुपए लेने थे जबकि बाकी की 20 ग्राम हेरोइन फिल्लौर के गन्ना गांव निवासी गुरमुख सिंह उर्फ ​​गोरा पुत्र करनैल सिंह को देनी थी।

अमृतसर से की थी कार चोरी
डी.एस.पी. सुखपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी गुरजंट सिंह ने बताया कि उसने स्विफ्ट गाड़ी नंबर (डी.एल.-06-सीएस-8616) लारेंस रोड अमृतसर से चोरी की थी। यह कार व हेरोइन गुरपाल उर्फ ​​पाला को देनी थी। हेरोइन दोनों भाइयों को उनके बड़ा भाई हरचंद सिंह पुत्र सरमेल सिंह निवासी भिक्खीविंड जिला तरनतारन ने दी थी। सदर पुलिस ने उक्त मामले में गुरपाल उर्फ ​​पाला निवासी नूरमहल, गुरमुख सिंह उर्फ ​​गोरा निवासी गन्ना गांव फिल्लौर और हरचंद सिंह निवासी भिखीविंड जिला तरनतारन को भी मामले में नामजद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+