पंजाब: 8 जेलों में कैदियों को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में भगवंत मान सरकार

पंजाब सरकार ने राज्य की 8 जेलों में विभिन्न वस्तुओं का उत्पादन करने के लिए और यूनिट लगाने की योजना तैयार की है। जेलों की फैक्ट्री में काम करने वाले कैदियों को जहां कुशल कारीगर बनने का अवसर मिलेगा।

वहीं जेलों की फैक्ट्री में बनने वाला उत्पादन सरकारी विभागों में इस्तेमाल की जाने की योजना है। सभी 8 प्रमुख जेलों में स्थापित होने वाले नए यूनिटों का कार्य संचालन करने के लिए पंजाब जेल विकास बोर्ड को अनुमति प्रदान कर दी गई है।

कैदियों को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में मान सरकार

वर्णनीय है कि पंजाब जेल विकास बोर्ड व इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने मिलकर पहले भी अलग-अलग जेलों में 12 पेट्रोल पंप लगाने की योजना बनाई थी जिनमें से कुछ जेलों में पेट्रोल पंप का संचालन किया जा चुका है। सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार सेंट्रल जेल फरीदकोट में स्टील फर्नीचर बनाने का यूनिट, बठिंडा सेंट्रल जेल में डाईंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव है।

इसी तरह पटियाला सेंट्रल जेल में फर्नीचर बनाने व गुरदासपुर जेल में फिरनायल बनाने का यूनिट लगाने का भी प्रस्ताव है। नाभा जेल में साबुन बनाने, गोइंदवाल सैट्रल जेल में सीमेंट के ब्लॉक बनाने व लुधियाना जेल में नालीदार चांदनी बनाने का यूनिट लगाने का प्रस्ताव है। उपरोक्त सभी यूनिट शुरू हो जाने पर लाखों रुपए का मासिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। जिससे सरकार को लाखों रुपए का राजस्व भी प्राप्त होगा।और कैदियों को जेल के अंदर सकारात्मक काम भी मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+