पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति जब्त करने के आदेश

केंद्र सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय वित्त एवं राजस्व विभाग के अधीन कार्यरत सक्षम अथॉरिटी ने पुलिस जिला खन्ना को एन.डी.पी.एस. के 5 मामलों में 13 आरोपियों की 4.74 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए हैं।

एस.एस.पी. अमनीत कोंडल ने बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.एस. की व्यापारिक मात्रा के 5 मामलों में आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के लिए धारा 68-एफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत केंद्र सरकार, नई दिल्ली के सक्षम अथॉरिटी से मंजूरी प्राप्त कर ली है।

पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि ये सभी मामले सब-डिवीजन समराला से संबंधित हैं। इनमें से 3 केस थाना समराला और 2 केस थाना माछीवाड़ा से संबंधित हैं। एस.एस.पी. अमनीत कौंडल ने बताया कि भारत सरकार की सक्षम अथॉरिटी द्वारा इनकी 4.75 करोड़ की चल और अचल दोनों तरह की संपत्ति जब्त करने के आदेश स्वीकार किए गए हैं और संबंधित अथॉरिटी द्वारा सभी 13 व्यक्तियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इन आरोपियों की संपत्ति जब्त होने के बाद नशा तस्करों को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि उनकी अवैध संपत्ति राज्य सरकार के अधीन हो जाएगी।

व्यक्तियों के नाम व उनकी संपत्ति का विवरण
-अमृतपाल सिंह पुत्र सज्जण सिंह निवासी बालियों थाना समराला, तहसील समराला की 25,39,820 रुपए की संपत्ति।
-रछपाल कौर पत्नी अमृतपाल सिंह निवासी गांव बालियां, थाना समराला की 88,50,000 रुपए की संपत्ति।
-गुरजीत सिंह उर्फ जीती पुत्र राम लाल निवासी रोहले, थाना समराला की 10,07,130 रुपए की संपत्ति।
-अमनजोत कौर उर्फ सोनी पत्नी पलविन्द्र सिंह निवासी आदर्श नगर, थाना समराला की 82,20,000 रुपए की संपत्ति।
-पलविन्द्र सिंह निवासी आदर्श नगर, थाना समराला की 52,004 रुपए की संपत्ति।
-जसवीर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जसवंत सिंह निवासी वार्ड नं. 6 कंग मोहल्ला, थाना समराला की 8,06,485.9 रुपए की संपत्ति।
-बलवीर कौर पत्नी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा सिंह निवासी वार्ड नं. 6 कंग मोहल्ला, थाना समराला की 8,32,410.29 रुपए की संपत्ति।
-जसदेव सिंह उर्फ देव सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गांव हम्बोवाल, थाना माछीवाड़ा साहिब, तहसील समराला की 64,84,659 रुपए की संपत्ति।
-सिमरनजीत कौर पत्नी जगदेव सिंह उर्फ देव सिंह उर्फ जसदेव सिंह निवासी गांव हम्बोवाल, थाना माछीवाड़ा साहिब, तहसील समराला की 8,00,000 रुपए की संपत्ति।
-जसदेव सिंह और गुरदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, कुलदीप कौर पत्नी जसदेव सिंह और सुखमीत कौर पुत्री सुरजीत सिंह नागरा कालोनी, थाना माछीवाड़ा साहिब, तहसील समराला की 1,80,67,083 रुपए की संपत्ति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+