पंजाब: गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए CM भगवंत मान का बड़ा कदम, 165.53 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की मंजूरी

पंजाब के गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 165.53 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों को मंजूरी दे दी गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के सीमावर्ती जिलों के साथ-साथ अन्य जिलों के गांवों में भी पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा।

जहां भी पानी की कमी या अभाव है, वहां भरपूर मात्रा में पानी की सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी। इस संबंध में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत 4 ऐसी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनके माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

CM मान ने 165.53 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

उन्होंने कहा कि 16 जिलों में 55.83 करोड़ रुपए की लागत से 63 योजनाओं को 2023-24 में पूरा करने का प्रस्ताव है। इन 16 जिलों में से 6 सीमावर्ती जिलों में तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 55.61 करोड़ रुपए की लागत से 21 जिलों की 181 नई योजनाएं निर्माणाधीन/नवीकरणाधीन हैं। यह काम मार्च 2024 से पहले पूरा हो जाएगा।

इसी तरह 7 जिलों में 40.35 करोड़ रुपए की लागत से काम चल रहा है जो 2023-24 में पूरा हो जाएगा। जिम्पा ने कहा कि 13.74 करोड़ रुपए की लागत से 16 जिलों में 103 नए ट्यूबवेल लगाने की व्यवस्था की गई है। इनमें से 3 जिले पठानकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का की सीमा से लगे हैं। नए ट्यूबवेलों की स्थापना का काम मार्च 2024 से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।

जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कई बार कह चुके हैं कि गांवों का विकास करना और गांवों को हर तरह की सुविधाओं से लैस करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग अपना पूरा योगदान दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+