पंजाब: 'सड़कें बंद करके आम लोगों को अपने खिलाफ ना करें', CM भगवंत मान ने किसान यूनियनों से की अपील

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान यूनियनों से खास अपील की है। उन्होंने धरना दे रहे किसान यूनियनों से कहा कि हर बात के लिए सड़के बंद ना करें। सीएम मान ने किसान यूनियनों से अनुरोध करते हुए कहा कि हर बात के लिए सड़कें बंद करके आम लोगों को अपने खिलाफ न करें।

सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ का पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का कार्यालय और मेरा कार्यालय घर पर ही है। आप यहां आकर बात करिए। आपके लिए सारे रास्ते खुले हैं। बात करने के लिए कार्यालय होते हैं सड़कें नहीं। आप सड़कें बंद मत करिए।

सड़कें बंद करके आम लोगों को अपने खिलाफ ना करें: भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब धरना देने के लिए लोग नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को समझें।

यह भी पढ़ें- OPINION: गरीबों के मसीहा बने CM भगवंत मान, घर-घर पहुंचाएंगे आटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+