SYL नहर पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच बैठक, नहीं बनी सहमति

चंडीगढ़। एसवाईएल का विवाद पर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की बैठक बेनतीजा रही। बैठक के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बैठक में सहमति नहीं बन पाई। भगवंत मान ने कहा कि बैठक में हरियाणा की ओर से कहा गया कि एसवाईएल नहर बने तो हमने कहा पंजाब के पास अतिरिक्‍त पानी ही नहीं है।

 Punjab and Haryana CMs meeting on the inconclusive SYL canal, Manohar Lal said - no agreement was made

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक के बाद कहा कि एसवाईएल नहर बनाने के मुद्दे पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक हुई। इसमें पंजाब अपने पुराने रुख पर कायम रहा और इस कारण बैठक में कोई सहमति नहीं बनी। मनोहर लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है, लेकिन पंजाब अड़‍ियल रुख नहीं बदला है।

मनोहर लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार आज हमने बैठक की। एसवाईएल का निर्माण हमारे लिए जीवन मरण का सवाल है। इससे पहले भी पंजाब के तत्‍कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ बैठक की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल के निर्माण के लिए कहा है,लेकिन पंजाब उस पर सहमत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+