पंजाब: SSP की नियुक्ति पर आमने-सामने सीएम मान व राज्यपाल पुरोहित, लिखी चिट्ठी
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। इस बार मामला चंडीगढ़ के एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल को अचानक पद से हटाकर पंजाब कैडर में वापस भेजने का है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के एस.एस.पी. की नियुक्ति पर विवाद छिड़ गया है। सी.एम. मान इस नियुक्ति को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने सख्त एतराज जताते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने चंडीगढ़ में आई.पी.एस. अधिकारी मनीषा चौधरी की नियुक्ति को गैर-संवैधानिक बताया है। वित्तीय मंत्री हरपाल चीमा और आप प्रवक्ता मालविंदर कंग ने भी इस मसले पर एतराज जताया है। उनका कहना है कि सरकार को एस.एस.पी. चहल को हटाने से पहले सूचित किया जाना चाहिए था।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की ओर से 3 नामों का पैनल भेजा जाएगा, उनमें से किसी एक नाम पर मोहर लगेगी। नाराज सी.एम. मान ने कहा कि सरकार को एस.एस.पी. की नियुक्ति को लेकर नोटिस क्यों नहीं भेजा गया। एस.एस.पी. चहल को समय से पहले क्यों हटाया गया। एस.एस.पी. का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है जो अभी पूरा नहीं हुआ है। चहल का कार्यकाल अभी सितंबर तक था। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में एस.एस.पी. की नियुक्ति से पहले सरकार की ओर से 3 नामों का पैनल भेजा जाता है फिर उसमें से किसी एक नाम पर मोहर लगती है।
जिक्रयोग्य है कि सी.एम. मान और राज्यपाल पहले भी कई मुद्दों पर आमने-सामने हो चुके हैं, चाहे वह पंजाबी यूनिवर्सिटी, बी.बी.एम.बी., चाहे हरियाणा की अलग विधानसभा का मुद्दा हो। बता दें कि पंजाब सरकार के नोटिस में लाए बिना चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर का एस.एस.पी. नियुक्त किया गया है जिसे लेकर मामला गरमाया हुआ है। पंजाब के राज्यपाल को सी.एम. मान ने चिट्ठी लिखी है, उसका जवाब राज्यपाल कैसे और क्या देते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications