राजस्थान में टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक पर हंगामा, 'आप' ने खोला मोर्चा
राजस्थान में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया।

राजस्थान में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान का पर्चा लीक होने के बाद आज पूरे राजस्थान में हंगामा मचा हुआ है। उदयपुर ,भरतपुर, धौलपुर , जोधपुर , जयपुर ,जालौर, भीलवाड़ा कई शहरों से लगातार खबरें आ रही है। पेपर लीक होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग, भारतीय जनता पार्टी के नेता, आम आदमी पार्टी के नेता, बेरोजगार संघ के लोग, सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी समेत अन्य कई लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जयपुर से लेकर जोधपुर तक हंगामा मचा हुआ है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार की जमकर खिंचाई की। आप नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार लिप्ट है। राजस्थान में अब परीक्षाएं भी निष्पक्ष नहीं रहीं। दरअसल, शनिवार के दिन कई अभ्यर्थी परीक्षा सेंटर्स पर पहुंचे थे। माहौल था प्रदेश में राजस्थान टीचर ग्रेड दो एग्जाम का। इस देने के लिए परीक्षा सेंटर में कैंडिडेट लाइनों में लगे हुए थे। तभी खबर आई की पेपर लीक हो गया। इसके तुरंत बाद एग्जाम कैंसल कर दिया गया। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा की उम्मीदों पर पानी फिर गया और सरकार के खिलाफ उनका गुस्सा बढ़ गया।
कई ग्रुपों के युवा, कई पार्टियों के नेता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए है। सुबह से कई शहरों में मच रहे बवाल के बीच उधर कुछ देर पहले उदयपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। उदयपुर पुलिस का कहना है कि जालौर में एक सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल की जरी पेपर लीक किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications