Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नवजोत सिद्धू के समर्थन में थोड़ी देर में अमृतसर पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, रोड शो और डोर-टू-डोर करेंगी प्रचार

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी कुछ देर में अमृतसर पहुंच रही हैं। शाम चार बजे वह ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बटाला रोड एरिया में आएंगी। इस दौरान वह रोड शो कर डोर-टू डोर भी चुनाव प्रचार करेंगी। राहुल-प्रियंका के खासमखास माने जाने वाले नवजोत सिद्धू ईस्ट विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने शिअद प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया, भाजपा-पीएलसी से डा. जगमोहन सिंह राजू व आम आदमी पार्टी से जीवनजोत कौर चुनाव दंगल में हैं। प्रियंका के अमृतसर आने से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा ईस्ट क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

priyanka gandhi will do road show in support of navjot singh siddhu

कमांडो और एंटी राइट्स पुलिस भी तैनात है। प्रियंका का रोड शो एलिवेटिड रोड से शुरू होगा। यहां से बटाला रोड पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ओपन वाहन में खड़े होकर चुनाव प्रचार करेंगी। जानकारी के अनुसार बटाला रोड स्थित सेलीब्रेशन माल तक प्रियंका का रोड शो जाएगा। मजीठिया के सामने आने के बाद सिद्धू ने प्रियंका से बात कर चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर आने को कहा था। वैसे सिद्धू से कांग्रेसियों का एक बड़ा वर्ग नाराज है। उनका आरोप है कि सिद्धू चुनाव के दिनों में उनका उपयोग करते हैं फिर फोन नहीं उठाते।

प्रियंका के रोड शो में नाराज कांग्रेसी आते हैं या नहीं, यह कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा। इसी बीच नवजोत सिद्धू ने ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है। कुछ दिन पूर्व उन्होंने चुनावी मंच से शिअद प्रत्याशी अनिल जोशी को काला बामण कहा था। इस बात से ब्राह्मण समाज का आक्रोश बढ़ा। ब्राह्मण समाज ने सिद्धू का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। सिद्धू ने आज अमृतसर में चुनावी रैली में ब्राह्मण समाज से माफी मांगी। हालांकि जोशी को उन्होंने अहसानफरामोश भी कहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+