प्रियंका गांधी आठ फरवरी को आएंगी मथुरा, द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन कर मांगेंगी वोट
लखनऊ, 4 फरवरी 2022: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी मथुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप माथुर के पक्ष में वोट मांगने के लिए आठ फरवरी को मथुरा आएंगी। वह सबसे पहले यमुना नदी के प्राचीन घाट पर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वह चुनाव प्रचार करेंगी।

मथुरा विधानसभा सीट से पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधायक प्रदीप माथुर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आठ फरवरी को प्रियंका गांधी आएंगी। वह पहले यमुना पूजन किया जाएगा। इसके बाद द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी। यहां से वह पैदल वोट मांगती हुए होलीगेट तक आएंगी। होटल ड्यूक पैलेस जाएंगी, जहां पर चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप सभा को संबोधित किया जाएगा।
उधर, छह फरवरी को प्रदीप माथुर के लिए वोट मांगने के लिए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा तथा आचार्य प्रमोद कृष्णम भी आएंगे। घर-घर पहुंचकर वोट मांगे जाएंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा और महानगर अध्यक्ष पंडित मदनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications