प्रियंका बोलीं, 'अदिति अभी बच्ची...उसे बुद्धि आएगी', कहा 'भाजपा कार्यकर्ता भी हमारे अपने, इसलिए ...

लखनऊ, 23 फरवरी 2022। अमेठी पहुंचीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार अदिति सिंह को लेकर बड़ी बात कही है। प्रियंका ने कहा, "उनके पिता ने कहा था, उसका ध्यान रखना। उसने पार्टी विरोधी गतिविधि भी की तो भी मैंने अनदेखी कर दी। अभी वो बच्ची है। वो अपने हिसाब से काम कर रही है। उन्हें विवेक (बुद्धि) आएगा।"

 Priyanka Gandhi Talk first time about Aditi Singh, said she is a child, she will get intellect.

ये पहला मौका था, जब प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह को लेकर कोई बयान दिया। इससे पहले अदिति सिंह प्रियंका पर कई मौकों पर हमला बोल चुकीं हैं।

वहीं, अमेठी से प्रियंका गांधी की एक रोचक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें वो कार की विंडो पर बाहर की तरफ बैठीं हैं। बाहर खड़े भाजपा की टोपी और गमछा डाले लोग उनसे हाथ मिलाने और एक अदद सेल्फी के लिए आतुर दिखे। प्रियंका ने भी सबसे हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

राहुल करेंगे अमेठी में जनसभा

प्रियंका गांधी बुधवार को अमेठी के जगदीशपुर में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं। अब 25 फरवरी को राहुल गांधी भी प्रचार के लिए अमेठी पहुंच रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण की 60 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+