CM अशोक गहलोत से प्रियंका गांधी ​की मुलाकात, चुनाव परिणाम से पहले MLA की घेराबंदी की चर्चा

नई दिल्ली। देशभर में पांच राज्यों के चुनाव अब पूरे हो चुके हैं। ऐसे में हर कोई 10 मार्च का इंतजार कर रहा है। इस दिन विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसी के साथ राजनीतिक दलों की घेराबंदी का सिलसिला अभी से ही तेज हो गया है। नतीजों के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों व विधायकों की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए तमाम दल अपनी कोशिश करने में जुटे हैं।

priyanka gandhi

कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी सोमवार को जयपुर पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। प्रियंका गांधी के साथ राजीव शुक्ला भी नजर आए। कहा ये जा रहा है कि गहलोत के साथ बैठ कर प्रियंका गांधी ने भविष्य की राजनीति व समीकरणों पर विचार विमर्श किया। साथ ही इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस चर्चा के दौरान यूपी में सपा के साथ गठबंधन की संभावना पर भी बात हुई।

इस मुलाकात के बारे में सूत्रों से मिली जानकारी से सामने आया है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर कांग्रेस के पांच राज्यों के विधायक उम्मीदवारों को खरीद-फरोख्त के लिए कांग्रेस के आलाकमान की नजर में राजस्थान को सबसे सुरक्षित माना जा रहा है। राजस्थान में 2 से 3 राज्य के विधायक उम्मीदवारों को लाया जा सकता है।

आपको बता दें कि इससे पूर्व भी गुजरात, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विधायक उम्मीदवारों को राजस्थान लाया गया था। दरअसल, सीएम गहलोत आलाकमान के सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं। इस समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पार्टी में अलग ही रसूख भी है। इसी को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सीएम गहलोत को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+