पहले झुग्गियों में रहने वालों से की मुलाकात, फिर प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड शो

जालौन, 14 फरवरी : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को जालौन के कालपी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। अपने रोड शो की शुरुआत के पहले उन्होंने झुग्गियों में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा।

Priyanka Gandhi did a road show in Jalaun

जालौन में तीसरे चरण में मतदान होना है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रत्याशियों के समर्थन में कालपी में रोड शो किया। उन्होंने करीब 2 किमी लंबा रोड शो किया। प्रियंका का रोड शो मुस्लिम बस्ती से गुजरा तो लोगों ने प्रियंका पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। वहीं, प्रियंका ने दोनों हाथों को जोड़ते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

प्रियंका गांधी के रोड शो का कारवां जैसे ही आगे बढ़ता गया। वैसे-वैसे देखने वालों की भीड़ बढ़ती गई। रोड शो में लोगों का अपार जन समर्थन देख प्रियंका काफी खुश दिखाई दीं। कालपी में प्रियंका करीब 2 घंटे की देरी से पहुंचीं तो रोड शो का समय कम देखते हुए दो मिनट ही पार्टी के पदाधिकारियों से बात करके बिना समय गंवाए अपनी कार पर चढ़ गईं। इस दौरान उनका अंदाज बिल्कुल जुदा रहा। हाथ में कलावा और प्रिटेंड सलवार कुर्ता पहने प्रियंका पूरे समय मुस्कुराती रहीं। ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज से शुरु हुआ रोड शो दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+