हरियाणा के इन जिलों में मिनी एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

हरियाणा के तीन शहरों में अब मिनी एयरपोर्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आरसीएस स्कीम के अंतर्गत केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि रिजनल कनैक्टीविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत आगे बढते हुए हरियाणा लीड कर रहा है।
इस दिशा में हिसार, अंबाला और करनाल से देश के उत्तरी राज्यों के शहरों के बीच उड्डयन कनैक्टीविटी करने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं। इस स्कीम हरियाणा सहित पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन राज्यों के लिए एयर स्पेस को जोडा जाएगा और एक राज्य के शहर से दूसरे राज्यों के शहरों में एयर कनैक्टिीविटी स्थापित की जाएगी। इस स्कीम को आगे बढाने के लिए केन्द्र सरकार भी आगे बढ रही है।
बैठक में बताया गया कि प्राथमिक तौर पर इस स्कीम के अंतर्गत हिसार से जैसलमेर, हिसार से जयपुर, हिसार से आगरा, अंबाला से वाराणसी, अंबाला से गोरखपुर इत्यादि शहरों को कनैक्ट करने की योजना है।
हरियाणा में स्थापित होंगे पायलट और कैबिन-क्रू प्रशिक्षण संस्थान
बैठक में उप-मुख्यमंत्री की एयर इंडिया उड्डयन प्रशिक्षण अकादमी के निदेशक श्री सुनील भास्करन से भी बातचीत हुई कि एयर इंडिया हरियाणा में उड्डयन के क्षेत्र में 3500 करोड रूपए निवेश करके प्रशिक्षण को शुरू करना चाहती हैं। उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण अकादमी को शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने इंजिनियर प्रशिक्षण हेतू गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) और हिसार कलस्टर के साथ मिलकर आगे बढने का सुझाव दिया हैं।
सीमूलेटर के तहत पायलट और कैबिन-क्रू प्रशिक्षण हेतू सरकार ने पातली-हाजीपुर और एटीएल सोहना में अकादमी खोलने का सुझाव दिया है जिसके तहत एक सप्ताह के भीतर एयर इंडिया इन स्थानों को एक्सपलोर करके जानकारी राज्य सरकार को मुहैया कराएगा।
हिसार एयरपोर्ट का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट की चारदीवारी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और आने वाली 31 मार्च तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार, हिसार एयरपोर्ट के रनवे का कार्य भी अगले एक से डेढ माह तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्याें के पूरा होने के बाद उपकरणों की स्थापना और लाईट की स्थापना इत्यादि का कार्य किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications