दिल्ली में जमकर विकास कार्य भी चला और पिछले 8 साल में प्रदूषण का स्तर गिरा: CM केजरीवाल
आंकड़ों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 2016 में 26 दिन प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' था, जब शहर ग्रे आसमान और खराब हवा के साथ "गैस चैंबर के समान" था। 2022 में यह स्थिति सिर्फ छह दिन रही थी।

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राजधानी में पिछले आठ साल में प्रदूषण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान दिल्ली में विकास कार्य भी जोरों पर चला है। राजधानी में स्कूल, फ्लाईओवर, सड़क, अस्पताल बने और बन रहे हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर त्यागराज स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों का स्तर 2016 के आंकड़ों की तुलना में 2022 में 30 प्रतिशत गिर गया। उन्होंने कहा कि जब भी विकास होता है, उसके साथ पेड़ों की कटाई, सड़क निर्माण, धूल उड़ना आदि के कारण प्रदूषण होता है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले आठ सालों में विकास की गति कम नहीं हुई है। स्कूल, अस्पताल और फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, लेकिन इस दौरान प्रदूषण का स्तर कम हो गया है।
आंकड़ों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 2016 में 26 दिन प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' था। जब शहर ग्रे आसमान और खराब हवा के साथ "गैस चैंबर के समान" था। 2022 में यह स्थिति सिर्फ छह दिन रही थी।
उन्होंने कहा कि 2016 में सिर्फ 106 दिन ही प्रदूषण का स्तर कम रहा था और आसमान के साथ हवा भी साफ थी। वहीं, 2022 में ऐसे दिनों की संख्या बढ़कर 163 हो गई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शहर में वृक्षों का आवरण प्रतिशत (कुल भूमि क्षेत्र का) 2013 में 20 प्रतिशत से बढ़कर आज 23 प्रतिशत हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications