विजयनगरम, दुव्वाडा और दामनजोड़ी स्टेशनों को किया जाएगा विकसित, PM मोदी करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विजयनगरम, दुव्वाडा और दामनजोड़ी स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा और काम एक साल के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाल्टेयर में विजयनगरम, दुव्वाडा और दामनजोड़ी रेलवे स्टेशनों को करोडों की लागत से विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे।
डीआरएम सौरभ प्रसाद ने बताया कि वाल्टेयर में विजयनगरम, दुव्वाडा और दामनजोड़ी को 35.16 करोड़ रुपए, 26.31 करोड़ रुपए और 13.93 करोड़ रुपए से विकसित किया जाना है। स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा और काम एक साल के अंदर पूरा होने की उम्मीद है।

डीआरएम ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री अमृत भारत योजना के तहत 508 स्टेशनों के साथ तीन रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। ईसीओआर में, वाल्टेयर डिवीजन में तीन सहित 25 स्टेशनों को पुनर्विकास के लिए चुना गया था। उन्होंने बताया कि योजना के तहत वाल्टेयर डिवीजन में 15 स्टेशनों की पहचान की गई है, जिनमें विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड, दुव्वाडा, बोब्बिली, जगदलपुर, सिम्हाचलम, पार्वतीपुरम, चीपुरीपल्ली, जेयपोर, नौपाड़ा, दमनजोड़ी, अराकू, कोरापुट, कोथावलासा और पारलाखेमुंडी स्टेशन शामिल हैं। कुछ प्रमुख स्टेशनों पर पहले चरण का काम शुरू हो चुका है और दूसरे चरण का काम रविवार से शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications