रूस और चायना जैसे हालात बनना चाहते हैं PM मोदी, जानिए ऐसा क्यों बोले CM अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, बीजेपी एजेंडा फिक्स है। चुनाव जीतने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। बीजेपी को हर तरह का रास्ता अपना कर आगे बढना चाहती है।

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पीएम मोदी लगातार भारत को कांग्रेस मुक्त करने की बातें कर रहे हैं। इसका मतलब यही हुआ कि वे एक पार्टी का शासन चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो देश के हालात रूस और चायना जैसे हो जाएंगे। लोकतंत्र केवल नाम का ही रह जाएगा। बीती रात जयपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो भाजपा का मुकाबला कर सकती है। अन्य पार्टियां तो कुछ राज्यों तक ही सीमित है। कांग्रेस देश के गांव -गांव से जुड़ी पार्टी है। इसे खत्म करने की बात करना कहीं भी जायज नहीं है।
सिर्फ चुनाव जीतना बीजेपी का एजेंडा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी एजेंडा फिक्स है। चुनाव जीतने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। बीजेपी को हर तरह का रास्ता अपना कर आगे बढना चाहती है। अब देश और प्रदेश को समझना चाहिए कि सही क्या है और गलत क्या है। सही को सही और गलत को गलत कहने के लिए सबको आगे आना चाहिए। मौन धारण करना खतरनाक है। पत्रकार, लेखक, साहित्यकार सभी को गलत के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। अगर गलत को गलत नहीं कहेंगे तो जनता समझ नहीं पाएगी।
कर्नाटक में कांग्रेस जीत रही
सीएम गहलोत ने कहा कि वे तीन दिन तक कर्नाटक में रहे। वहां पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस कर्नाटक चुनाव जीत रही है। बीजेपी को भी यह पता है कि वे हार रहे हैं। इसीलिए खरगे के परिवार को धमकाया जा रहा है और धार्मिक बयानबाजी करके चुनाव जीतने का षड़यंत्र किया जा रहा है।
गहलोत ने कहा कि बीजेपी जानती है कि बिना धर्म की आड़ में वह चुनाव नहीं जीत सकती। महंगाई, बेरोजगारी, नॉन वायलेंस और देश में बढ रही अमीरी गरीबी के बीच की खाई के मुद्दे महत्वपूर्ण है। इन मूलभूत मुद्दों पर बीजेपी कभी बात नहीं करती। बीजेपी तो केवल धर्म और जाति के नाम पर लोगों को भड़का कर वोट हासिल करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications