मोदी आपदा में अवसर ढूंढने वाले नेता: भूपेश बघेल

वाराणसी, 28 फरवरी 2022। मऊ सदर विधानसभा के हलधरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी माधवेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में यहां की बड़ी भूमिका रही है। यहां के लोगों ने अंग्रेज को उखाड़ फेंकने का काम किया है। जब अंग्रेज नहीं रूक पाए तो भाजपा की क्या औकात है। कहा कि भाजपा डरी व घबराई हुई है।

PM Modi is the Leaders who is looking for opportunities in disaster: Bhupesh Baghel

कहा कि भाजपा गोवा, उत्तराखंड हार चुकी है। पंजाब में उसका सूपड़ा साफ हो चुका है। कहा कि भाजपा की सह पर प्रियंका गांधी को बनारस व गोरखपुर में नहीं उतरने दिया। मुझे भी नहीं उतरने दे रहे थे। कहा कि सपा, बसपा, भाजपा जाति धर्म की राजनीति करती है। बेरोजगारों को नौकरी तो नहीं दी बल्कि उन पर लाठियां बरसाई गई। ऐसे में उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। जनता सरकार को विकास के लिए बनाती है। भाजपा ने कोई विकास किया ही नहीं। अब जनता के पास अवसर है कि वह अपनी वोट की कीमत को पहचानते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजई बनाए। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। भाजपा की तरह से जुमलेबाजी नहीं करती है। मोदी का काम है राम नाम जपना, पराया माल अपना।

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 19 लाख किसानों का नौ हजार करोड़ कर्जामाफ किया गया। मोदी कहते हैं कि नमक दिया, हक अदा करना है। नमक के नाम पर पत्थर, बालू दिए हैं। आपदा में वह अवसर ढूंढने वाले नेता है। चुनाव के बाद राशन भी बंद हो जाएगा। हमारे यहां एक परिवार को 35 किग्रा राशन मिलता है। उन्होंने प्रदेश सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि बेसहारा पशुओं को छोड़कर किसानों के साथ अन्याय किया गया है। आज किसानों की फसल बेसहारा पशु चर जा रहे हैं। इससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। कहा कि सात मार्च के बाद डीजल व पेट्रोल के दाम भी बढ़ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+